राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को 155 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन द्वारा किया गया। जिसमें एकमा स्थित बंधन बैंक के बीओ सहित विभिन्न गांवों के 24 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।
इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड-19 की जांच के दौरान एकमा स्थित बंधन बैंक के एक बीओ के आमडाढ़ी गांव के तीन, छित्रवलिया के दो, हरपुर के दो, परसागढ़ के दो, बरवां तख्त की एक महिला के अलावा महम्मदपुर, लाकठ छपरा, साधपुर, भलुआं, असहनी मठिया, महुंई, भरहोपुर, बगौरा, चेंफुल, नवादा, बंशी छपरा, भुईली व देवढ़ियां गांव निवासी एक-एक सहित कुल 24 लोग नये कोरोना संक्रमित पाये गये। सभी को जरूरी दवाएं व निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग