अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड जलालपुर तथा कोपा में लाकडाउन का असर दिखने लगा। जलालपुर मे बीडी ओ अरविन्द कुमार खुद मानिटरिंग कर रहे थे। बिना काम के सड़क पर घूमने वालो पर प्रशासन की कड़ी नजर थी । वहीं कोपा मे गुरुवार को व्यापक असर दिखा। 11:00 बजे के बाद अधिकांश दुकानें बंद दिखी। केवल आवश्यक सेवार्थ दुकानें ही खुली दिखी। 11:00 बजे के पहले कोपा सब्जी बाजार में भीड़ दिखी। लेकिन कोरोना से डरे लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर ही खरीददारी कर रहे थे। बहुत सारे लोग मास्क पहने दिखे। वहीं कुछ गमछे से मुंह बांधे दिखे। कई बिना मास्क के ही घूम रहे थे। दवा व किराना दुकानों पर काफी भीड़ दिखी वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। शादी विवाह का मौसम होने के कारण लोग सुबह में खरीदारी करते दिखे। सभी को 11:00 का अल्टीमेटम डरा रहा था। कोपा पुलिस के जवान चट्टी पर तत्पर दिखे। छपरा सीवान मुख्य सड़क पर भी लाकडाउन काअसर दिख रहा था|बड़ी बसें व सामान ढोनेवाले ट्रक दिखे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग