राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा में लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार थाना क्षेत्रों में दिखी सख्ती।हालांकि कुछ जगहों पर लोग लापरवाही करते भी दिखे।बताते चले कि 11 बजते ही पुलिस प्रशासन अपने जवानों के साथ सड़क पर उतरकर सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच भी हुई और सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।तो कहीं कहीं पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी।अन्य दिनों की तुलना में बाजार में भीड़ काफी कम दिखी।और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।वहीं नगरा ओपी पुलिस प्रशासन ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जारी निर्देश के अनुसार अपनी अपनी दुकान को खोलें और बंद करें।जारी गाइडलाइन का जो भी व्यक्ति पालन नही करेंगे उनके ऊपर शक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माइकिंग से लोगों को मास्क लगाने व दो गज दूरी का पालन करने की अपील भी किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग