राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। बहुत ही दुखद मध्य विद्यालय खैरा के प्रधानाध्यापक सह संचालक संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय खैरा के प्राचार्य श्रीकांत दास का कोरोना के कारण असामयिक निधन हो गया। गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षकों ने अपनी संवेदनाएं उनके प्रति प्रकट किया। समन्वयक विजेंद्र कुमार विजय ने बताया कि कृष्ण दास कुछ दिन से बीमार चल रहे थे घर में ही अपना इलाज करा रहे थे। रात में अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु शुगर 610 और लॉन्ग इन्फेक्शन के कारण उनकी मृत्यु हो गई उनके पुत्र राहुल राज ने बताया कि सुबह 4:00 बजे के आसपास वह आखरी सांस लिए अपने पीछे दो पुत्र राहुल राज इंजीनियर अभिषेक राज एक पुत्री, पत्नी शिक्षिका के रूप में छोड़ गए है। कृष्ण कांत दास सारण के ही मकेर अंजनी गांव के रहने वाले थे उनके पिता का नाम यमुना दास था मध्य विद्यालय खैरा में लगभग लगभग 2 वर्षों से प्रधानाध्यापक के रूप में थे संवेदना प्रकट करने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मनोज कुमार, मंटू मिश्रा, सुनील कुमार स्नेहा सिंह, रंजू कुमारी, स्नेह लता, फिरोज आलम अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष अंबिका राय , बीआरपी राजेश कुमार सिंह, लेखापाल राजीव कुमार, प्रखंड शिक्षिक पदाधिकारी इंदु कुमारी, मुन्ना राय, सिराजुद्दीन अंसारी, विजय, विमल किशोर त्रिपाठी, गणेश कुमार सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग