अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। मध्य विद्यालय खैरा, नगरा के प्रधानाध्यापक कृष्णकांत दास के कोरोना से हुई मौत पर जलालपुर सहित जिले के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने व्यक्तित्व से सबके बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय दास कुछ दिनो से कोरोना पोजिटीव थे। वे अपने घर पर ही इलाजरत थे। वे नेक दिल इंसान थे तथा अपने शैक्षणिक प्रबंधन के लिए जाने जाते थे। उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने वालों में मणीन्द्र पांडेय, उत्तम साह, सुभाष राम,विजय कुमार साह, मनोज मिश्रा, धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, हरि नारायण सिंह, राजेश पांडेय अखिलेश्वर पांडेय, डॉक्टर राजेश कुमार, राकेश मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक जलेश्वर पंडित, प्रभुनाथ पंडित, विनय तिवारी, प्रशांत कुमार पांडेय, डा सुनील कुमार पांडेय, निर्मल कुमार ओझा, सुरेंद्र नाथ मिश्रा सत्यनारायण साह, बसंत प्रसाद, अम्बस्ट गुंजन, दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, प्रभात कुमार शर्मा, अवधेश सिंह, मो इशराफिल सहित कई अन्य शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग