पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में लगातार मिल रहे कोरोना पोजेटिव केस से प्रशासन चौकस हो गया है। वरीय उपसमाहर्ता कमला कांत की मौजूदगी में सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मशरक मुख्यालय के 4 सड़क को घेर कंटेन्मेंट जोन बनाया। जानकारी हो कि मशरक तख्त गाव , गोला रोड, स्टेशन रोड में पोजेटिव केस मिलने के बाद इसे कंटेन्मेंट जोन बनाया गया। सीओ ने बताया कि मशरक मुख्यालय के अलावे बहादुरपुर ,गोपालबारी, गंगौली कंटेन्मेंट जोन बना मार्ग सील किए गए। इसके अलावे 14 मिनी कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं।हालांकि इन इलाकोंं में सेनेटाइजेशन एवं मास्क वितरण सहित अन्य सुविधाओं को लेकर पूछे जाने पर पदाधिकारियों ने कहा कि सब हो रहा है किंतु ग्रामीणों के अनुसार सच्चाई यह है कि एक माह से कही कुछ नही हुआ है। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए घेराबंदी की जा रही है इसके अंदर न जाना है न ही यहां तक लोगों को बाहर जाना है। सभी मास्क पहने हुए जरूरत हो तो ही बाहर निकलें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग