राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के रामपुर पंचायत 8 वार्ड में 150 परिवारों को टंकी , पाइप लाइन, होम कलेक्शन होने बाद भी विधुत के अभाव में शुद्ध जल से वंचित है। इससे भीषण गर्मी में लोगों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर रामपुर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है।मुखिया ने जिसमें कहा है कि पंचायत में पीएचईडी द्वारा फर्स्ट फेज में निर्मित पानी टंकी द्वारा 8 वार्डों में अलग-अलग 150 परिवारों को छोड़कर लगभग सभी परिवारों को जलापूर्ति हो रही है।अवशेष वंचित कार्य को अभिलंब करने हेतु कार्यालय अभियंता पीएचईडी का आश्वासन प्राप्त है।सेकंड फेज में संवेदक द्वारा अढूपुर गाँव में वार्ड 5,6,7 में जलापूर्ति हेतु पानी टंकी पाइप लाइन का कार्य 2 माह में पूर्ण है। सिर्फ विद्युत समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित है। रामपुर टोले सलेमपुर में भी पानी टंकी बनकर तैयार है। 75% पाइप लाइन हाउस कनेक्शन का कार्य पूर्ण है।विद्युत का कार्ड भी पूर्ण है इसके बावजूद भीषण गर्मी में जलापूर्ति शुरू नहीं होने से हजारों की आबादी प्रभावित है। मजबूरी में लोग अशुद्ध जल पीकर बीमार पढ़ने को विवश हैं।मुखिया निर्मला देवी ने इसे यथाशीघ्र शुरू कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग