राष्ट्रनायक न्यूज।
समस्तीपुर। कोरोना त्रासदी को लेकर सूबे में लॉकडाउन है फिर भी अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना के सिंघिया चौर से सामने आ रही है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के ही डढ़िया गांव के रहने वाले अमरेश कुमार राय के रूप में हुई है। मृतक समस्तीपुर वन विभाग में ही संविदा पर कार्यरत कर्मचारी था। जब वह अपने से घर से बाइक से किसी काम से जा रहा था कि सुनसान जगह देखकर पहले से पीछा कर रहे अपराधियों ने उस पर अंधाधुन फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि उसे 9 गोली लगी है जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे किसी शख्स ने उसे मृत हालत में देखकर आसपास के लोगो को और पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। हत्या की वजह का अबतक खुलासा नही हुआ है घटनास्थल पर ही मृतक की बाइक और उसके सभी सामान यूं ही पड़े हुए थे इससे यह आशंका जाहिर हो रहा है कि हत्या लूटपाट के इरादे से नही की गई है। इस संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।




More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन