ब्रजेश कुमार जिला ब्यूरो। राष्ट्रनायक न्यूज।
कटिहार (बिहार)। फलका प्रखंड क्षेत्र के राजकीय बुनियादी माध्यमिक विद्यालय भंगहा में गुरुवार से 15 मई तक के लिए सामुदायिक रसोई केंद्र की शुरुआत की गई। अंचलाधिकारी गुलाम शाहिद ने बताया कि प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग बिहार पटना के द्वारा निर्देश दिया गया था कि सभी प्रखंड क्षेत्र में सामुदायिक रसोई केंद्र की शुरुआत की जाए। ताकि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के क्रम में निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के लिए सरकार के तरफ से राहत शिविर निशुल्क भोजन की व्यवस्था किया गया। जहां पर गरीब निःसहाय,दिव्यांग आदि को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी कटिहार ने भी पत्र जारी कर निर्देशित किया है। अंचलाधिकारी गुलाम शाहिद ने राजकीय बुनियादी माध्यमिक विद्यालय भंगहा में सामुदायिक रसोई केंद्र की शुरुआत किया गया। जिसमें प्रथम दिन 3 दर्जन से अधिक निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को भोजन कराया गया। सीओ गुलाम शाहिद ने बताया कि अभी वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र में सिर्फ एक सार्वजनिक रसोई केंद्र बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी सार्वजनिक रसोई केंद्र बनाया जाएगा। मौके पर राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन ने बताया कि जो भी निःसहाय सार्वजनिक रसोई केंद्र पर पहुचेंगे उन्हें मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार की कोशिस है कि इस विपदा की घड़ी में कोई भी लोग भूखे नही रहे। मौके पर अंचल प्रधान लिपिक जीवन रजक राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार सिन्हा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, प्रवीण पटेल, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद कुणाल आदि मौजूद थे।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग