राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

माँझी में लॉकडाउन के दूसरे दिन क्षेत्रों में दिखी पुलिस की सख्ती, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार प्रखण्ड के क्षेत्रों में दिखी सख्ती। हालांकि कुछ जगहों पर लोग लापरवाही करते भी दिखे। दिन के  11 बजते ही माँझी थाना पुलिस प्रशासन अपने जवानों के साथ सड़क पर उतरकर सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच के साथ साथ सड़क पर अनावश्यक घूम रहे लोगों को भी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं आजअन्य दिनों की तुलना में बाजार में भीड़ काफी कम दिखी। दुकानों के शटर गिरे दिखाई दिये वही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण तरंगों के माध्यम से लोगो से अपील करते हुए सरकार द्वारा  जारी निर्देश के अनुसार अपनी अपनी दुकान को बन्द रखने की अपील की तथा सोसल डिस्टेंस के साथ साथ अपने अपने घरों में रहने की अपील की।इसके साथ ही सरकार के गाइडलाइन का जो भी व्यक्ति पालन नही करेंगे उनके ऊपर शक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  लोगों को मास्क लगाने व दो गज दूरी का पालन करने की अपील भी किया।लॉक डाउन में अनाधिकृत रूप से वाहन लेकर घूम रहे तीन बाइक चालको का चालान पुअनि जगरनाथ प्रसाद के नेतृत्व में काटा गया।