राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में गुरुवार को एक विक्षिप्त युवक की कुएँ में डूबने से मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी योगेंद्र माझी के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत माझी बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पहले से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह सुबह में टहलते- टहलते एक कुएं के पास चला गया। नासमझी के कारण वह कुएं के तरफ आगें बढ़ा और कुएँ में गिर गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहींं सूचना मिलते ही तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कुएंं से निकलवाया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग