राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। जैसे-जैसे समय बीतते जा रहा है कोरोना से संक्रमितों की संख्या का ग्राफ भी लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। एक तरफ कोविड-19 जांच में जहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या दिन दूना रात चौगुना बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच व टीकाकरण के लिए प्रयासरत है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए तैयारियां की गई है। उसका लगातार पर्यवेक्षण भी हो रहा है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए कोविड-19 जांच में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि गुरुवार को 101 व्यक्तियों की जांच एन्टीजन कीट से की गई। जिसमें 21 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 80 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया कि खरांटी, चैनपुर, डुमरी छपिया, रामपुर महेश, पचभिण्डा, भागवतपुर, कोंध भगवानपुर, टीकमपुर, संग्रामपुर, पिपरा, सिरमी, डुमरी, सीतलपुर व जीमदाहा में एक-एक, भलुआ में दो तथा लौवा में तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से अपील किया कि वे कोविड-19 के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें तथा घर में सुरक्षित रहें। स्वास्थ्य विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत है। डरने और घबराने की जरूरत नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग