- चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों को सराहा, कहा आपके सहयोग से ही हारेगा कोरोना
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल तरैया का गुरुवार को बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह स्थानीय विधायक जनक सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 जांच व वैक्सीनेशन में लगे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य से विधायक संतुष्ट हुए तथा इनके कार्यों के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान आज चिकित्सक धरती के भगवान के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौर में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासनिक सहयोग के बदौलत ही कोरोना महामारी से जंग जीता जा सकता है। वही निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली गंदगी एवं तितर बितर परे इंजेक्शन क्लिप एवं रुई देख विधायक ने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा अस्पताल में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मियों को नियमित अस्पताल परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छ व सुंदर बनाने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि दोषी सफाई कर्मियों की सूची बनाकर जिले के वरीय पदाधिकारी को भेजे तथा उसकी प्रतिलिपि स्वयं मुझे भी उपलब्ध कराने का निर्देश अस्पताल प्रभारी को दिया। निरीक्षण के दौरान रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, तरैया बीडीओ राकेश कुमार, सीओ सुश्री अंकु गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग