राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड क्षेत्र के नेवारी गांव के एक व्यक्ति की मौत गुरुवार को कोरोना से हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय इंजीनियर कामाख्या नारायण सिंह बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व कोरोना जांच में उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें करीब एक हफ्ते से खांसी और बुखार था। जिसका इलाज चल रहा था। इस बीच गुरुवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें रेफरल अस्पताल तरैया ले गए जहां ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पीपी किट उपलब्ध कराया गया। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिवार के 15 सदस्यों का गुरुवार की संध्या एन्टीजन कीट से जांच किया गया जिसमें दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। इंजीनियर कामाख्या नारायण सिंह की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम भेजकर उनके परिजनों का कोविड-19 जांच किया गया। 15 व्यक्तियों का जांच किया गया जिसमें दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि कामाख्या नारायण सिंह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। जिनकी आज मृत्यु हो गई। उनके परिजनों का जांच किया गया जिसमें दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। आप सभी सचेत रहें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए घर में रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग