राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। भोजपुरी संगीत के लोकप्रिय कलाकार तथा गाली के माध्यम से लोगों का अभिवादन करने वाले मांझी कबीरपार निवासी पदमा सिंह 75 वर्ष का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। वे कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। अनेक कलाकारों ने स्व सिंह के निधन को भोजपुरी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को गाली के माध्यम से नमस्कार प्रणाम करने वाले स्व सिंह ग्रामीण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। आस पास के गांवों में संगीत के कार्यक्रम में लोगों को स्व सिंह की प्रतीक्षा रहती थी। वे अपने भाषण में भी अक्सर गाली के माध्यम से अपने सम्बोधन की शुरुआत तथा समापन करते थे। धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में उनकी उपस्थिति के लोग कायल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग