राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर-सारण। विभागीय निर्देशानुसार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को 155 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड- 19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड -19 की जांच के दौरान एकमा थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर निरंजन मंडल सहित छित्रवलिया, एकरी, नचाप, लेजुआर, जैतपुर टोला, बावनडीह, असहनी व टेघरा में एक-एक और एकमा में तीन सहित 15 लोग संक्रमित पाये गये हैं। जिन्हें आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए निर्देशित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग