राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुबारकपुर पिछले तीन दिनों से बन्द पड़ा है। बैंक से जुड़े उपभोक्ता अपनी जमा रुपयों की निकासी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह ने बताया कि बन्द बैंक की शाखा के बाहर एक सूचना चिपकाया गया है जिसमें यह कहा गया है कि बैंक स्टाफ की तबियत खराब होने के कारण अगले आदेश तक शाखा को बन्द कर दिया गया है। पूर्व मुखिया ने बताया कि बैंक बन्द कर दिए कि सूचना वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ साथ वैकल्पिक ब्यवस्था करने की मांग की गई है ताकि उपभोक्ता अपनी जरूरत के मुताबिक जमा निकासी कर सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग