राष्ट्रनायक न्यूज।
उचकागांव( गोपालगंज)। सरकार की संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा के बाद भी एक कोचिंग संचालक का मनमानी सामने आया है। जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक कोचिंग का संचालन कर रहा था। मामले में बताया जाता है कि स्थानीय प्रखंड के कैथवलिया मोड़ के समीप एक कोचिंग संचालक द्वारा सरकार के सभी गाइडलाइन एवं आदेश को धता दिखाते हुए कोचिंग संचालन किया जा रहा थ। जिसको लेकर वीडिओ मनोज कुमार पंडित को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर बीडीओ ने पुलिस बल के साथ छापेमारी किया। इस दौरान कोचिंग में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर पढ़ रहे थे। जिसको लेकर वीडिओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग को सील कर दिया। इसके साथ ही कोचिंग संचालक को कड़ी डांट फटकार लगाने के साथ-साथ यह हिदायत दिया कि आगे से इस तरह कोचिंग चलाते हुए पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें महामारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का भी प्रावधान है. वीडियो मनोज कुमार पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कैथवलिया मोड़ के समीप गुड्डू कुमार के द्वारा कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सुबह में ही छापेमारी की गई। इस दौरान संस्था को भी सील किया गया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास