राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मजदूर दिवस पर राजद ने की सांकेतिक अनशन, जिलाध्यक्ष ने दूसरों राज्यों में फंसे बिहारवासियों को बुलाने को ले नीतीश सरकार से मांगा जवाब

मजदूर दिवस पर राजद ने की सांकेतिक अनशन, जिलाध्यक्ष ने दूसरों राज्यों में फंसे बिहारवासियों को बुलाने को ले नीतीश सरकार से मांगा जवाब

अमनौर(सारण)। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय मजदुर दिवस पर राजद कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार राय की अध्यक्षता में शिकारपुर गांव स्थित आवास पर फिजिकल डिस्टेंशिंग को पालन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुसरे राज्यों में फंसे अपने लाखों बिहारवासियों के पक्ष में तेजस्वी यादव ने आवाज बुलंद करने का काम किया। इस दौरान राज्य सरकार पर खूब बरसे। कहा कि संकट की घड़ी में जहाँ एक तरफ नीतीश सरका हाथ पर हाथ रखकर बैठी है तो दूसरे राज्यो के मुख्यमंत्री बाहर दूसरे राज्यो में फंसे अपने लोगो को बसे भेजकर सकुशल वापस बुलाने का काम कर रहे है। दूसरे प्रदेशों मे फंसे लाखों बिहारवासी गरीब,  मज़दूर, छात्र छात्राओं को उनके हालात पर छोड़ देना बिहार सरकार के लिए शर्म की बात है। ऐसे में लोग पैदल, साइकिल से अपने घर आने को विवश है। उन्होंने कहा कि जनादेश की ड़कैती कर बनी ड़बल इंजन सरकार क्या अपने लोगों के लिए इतना भी नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री स्वयं जवाब दें। कहा कि इनके उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कह रहे हैं की हमारे पास बसों का आभाव है। हम बाहर में फंसे लोगों को‌ नही बुला सकते। राजद नेता ने कहा कि इनका तो इतिहास ही रहा है, जब पुरा पटना डुब रहा था तब भी इनका अपने लोगों को छोड़ कर भागने वाला दृश्य बिहार की जनता भुली नहीं है। मुख्यमंत्री को हमारे नेता तेजस्वी यादव 2000 बस दे रहे है। बसें ले लीजिए और हमारे बिहार वासियों को ले आइए। भले इसका श्रेय भी आप ले लीजिए। हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन कृपया तत्काल प्रभाव से कुछ किजीए। कितना सोचेंगे। ये सोचने का समय नहीं कर्तव्य करने का समय है। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी राय, बिजय राय,प्रमुख विश्वामित्र शर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष पप्पू राय, कमला साह, योगेंद्र राय, जितेंद्र राय, मुकीम महतो, शिकन्दर राय, मुकेश राय, राकेश राय, अवधेश राय, गोपाल राय, सुभाष राय मुख्य रूप से शामिल थे।