अनियंत्रित पिकअप चालक ने नशे की हालत में पुल की रेलिंग में मारा टक्कर, जेल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव में पुल पर धर्मासती की तरफ जा रहा अनियंत्रित पिकअप चालक ने नशे की हालत में तेजी से पुल के रेलिंग में टक्कर मार दी। जिससे वाहन पलट गया। जिससे चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पिकअप चालक को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भेजवाये और पलटी पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर थाना लाये। मामला है कि नवादा गांव के वशिष्ट सिंह के 32 वर्षीय पुत्र बलिराम सिंह पिकअप डब्लूबी73इ – 7315 लेकर सरदारगंज से धर्मासती के तरफ जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग मे टक्कर मारते हुए पलट गयी और बचाने गये ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा। जिससे ग्रामीणों ने पुलिस थाना को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और घायल चालक का इलाज कराके थाना लाया और ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच करायी तों शराब पीने की पुष्टी हुई। मामले में मशरक थाना पुलिस ने प्राथमिकी कांड संख्या 223/20 दर्ज कर मंडल कारा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग