राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मुख्य सड़क के पुरसौली नहर के पास बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसाई की मोटरसाइकिल छीन ली। इस संबंध में डटरा पुरसौली गांव के व्यवसाई रणंजय सिंह उर्फ मन्ना सिंह ने इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वे इसुआपुर बाजार स्थित डॉक्टर बी के सिंह के अस्पताल से लगभग 10 बजे रात को अपने घर जा रहे थे कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक करके मुझे रोक दिया। वहीं पिस्टल का भय दिखाकर मेरी ब्लू रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआरजीरोफोरयू 3091 छीन ली तथा छपरा की ओर भाग गए। टरसाइकिल की डिक्की में आवश्यक कागजातों के साथ 28 हजार रुपए नगद भी थे ।अपराधियों के जाने के बाद मैंने घटना की सूचना इसुआपुर पुलिस को दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग