राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला इकाई ने संगठन के संगठन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के सातवें और अंतिम दिन किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। कोरोना को देखते हुए छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ एवं किसानों के समर्थन में तख्ती पर लिखे स्लोगन के साथ अपने-अपने घरों से हीं आवाज उठाई। राज्य सह सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए अन्नदाता किसान भाइयों पर अत्याचार कर रही है. संसद में चोर दरवाजे से तीनों काले कृषि कानूनों को पास करवाने के बाद से देशभर के कई विशेषज्ञों द्वारा इन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताए जाने, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में करोड़ों अन्नदाता किसानों के सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के बाद भी सरकार इस काले कृषि कानून को वापस लेने को तैयार नहीं है, जो अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। वहीं जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि सरकार से मांग किया कि तीनों काला कृषि कानूनों को जल्द वापस लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समाप्त कराए जाएं। कोरोना काल के लिए मीटिंग बुलाकर आईडीबीआई बैंक सहित अन्य संपत्तियों को बेचने का घिनौनी खेल बंद करे सरकार। आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अभय चौबे, अमित कुमार ओझा, धीरज कुमार, सोनू कुमार, मुकुल राय सहित दर्जनों मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग