संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पश्चिम बंगाल में पार्टी स्तर पर जीत की हैट्रिक दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव सह बनियापुर प्रखण्ड अंतर्गत सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।वही बंगाल के सम्मानित जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि वहाँ के लोगों ने नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है।जहाँ एक तरफ देश में कोरोना महामारी कहर बरपा रही है।वही लगातार खाद्य सामग्री पर बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।जबकि केंद्र में बीजेपी की सरकार हैं, और बढ़ते महंगाई पर दोनों हाथ खड़े कर दिये हैं। ऐसे में एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बन चुकी “दीदी” को सत्ता का कमान सौंपा है।वही उम्मीद जताते हुए कहा कि दीदी जनता के उम्मीद और विश्वास को कायम रखते हुए सर्वांगीण विकास करेंगी।मौके पर धर्मेन्द्र बैठा, छटंकी महतो, दया शंकर साह, राजन प्रसाद, सुरेश महतो, त्रिभुवन पाण्डेय, शशि खरे समेत दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग