संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राज्यव्यापी लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार को ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। इस दौरान वगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वाले लोगो पर पुलिस की कड़ी नजर रही।आवश्यक सेवाओ को छोड़ अन्य खुली हुई दुकानों को पुलिस ने बन्द करवा दिया।इधर सहाजितपुर थाना अंतर्गत पिंडरा स्थित सिवान जिले के सिमा पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा दिया गया है। हर आनेजाने वालो की गम्भीरता से जांच की जा रही है। शक की गुंजाइश होने पर यात्रियों को वापस कराया गया।हालांकि खाद्य सामग्री लदे वाहन, एम्बुलेंस, दूध की वाहनो एवं अन्य आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नही है।मालूम हो कि लॉक डाउन घोषित होने के पहले दिन बुधवार को बनियापुर, सहाजितपुर, कोल्हुआँ, पुछरी सहित कई बाजारों की दुकानें खुली थी।जिसकी सूचना पर पुलिस हरकत में दिखी।पुलिस ने आवश्यक दुकानों को छोड़ सबको बन्द करा दिया।साथ ही रासन दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न हो इसके लिए भी दुकानदारों को अलर्ट किया गया। कोरोना के खौफ को लेकर दूसरे दिन भी सड़को पर सन्नाटा छाया रहा। इस बीच दवा की दुकाने व सरकारी तथा ग़ैरसरकरी अस्पताल खुले रहे, लेकिन मरीजो की संख्या काफी कम रही।अपने ही घरों में कैद लोगो ने रिस्तेदारों व परिचितों की कुशल क्षेम जानने में दिन भर जूटे रहे। पूरे दिन मोबाईल की घण्टियाँ बजती रही।लोग घरों में बैठे ही आसपास की गावों व बाजारों की हाल जानने में लगे रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग