आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच रमज़ान शरीफ के महीने का आखिरी जुम्मा जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग अलविदा जुम्मा भी कहते हैं इस दिन रिविलगंज प्रखंड के मदरसा हमीदिया गोदना के मस्जिद में सन्नाटा देखा गया, आपको बता दें कि सरकार द्वारा लगाए गए 15 मई 2021 लॉकडाउन को लेकर जारी दिशा निर्देश में सभी धार्मिक स्थलों पर पाबंदी लगाई गई है, सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही रमज़ान शरीफ के महीने के आखिरी जुम्मा, अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। देश कोरोना मुक्त हो इसके लिए लोगों ने खुदा से दोनों हाथ उठाकर दुआएं भी की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग