आशिफ खांन। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत ईनई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कवल देवी ने शुक्रवार जी सुबह अपने पंचायत के लोगों के बीच मास्क वितरण करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों जागरूक किया।
इस मौके पर लोगों के बीच मास्क वितरण करते मुखिया प्रतिनिधि कवल देवी ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है बल्कि लड़ना है, हमेशा अपने हाथों को अच्छी तरह धोना है और बिना मास्क के अपने घरों से बाहर नहीं निकलना है और लोगों सामाजिक दूरी बनाए रखना है निश्चित कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।
इस मौके पर मास्क वितरण करते मुखिया कवल देवी सहित नवलेश कुमार सिंह, सीनेट सदस्य-JPU राजेश सिंह, गजाधर सिंह, प्रदीप कुमार, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग