राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। महज 24 घण्टे के अंदर मांझी तथा आसपास के गांवों में कोरोना संक्रमण ने एक महिला शिक्षिका समेत सात लोग असमय काल के गाल में समा गए।उधर एक डीलर समेत दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना की चपेट में आने से मौत का शिकार होने वालों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका मंजू पुरी, मांझी नवलपुर निवासी समाजसेवी सतीश सिंह के छोटे भाई व युवा व्यवसाई यशवंत सिंह, मटियार गांव निवासी कमलदेव सिंह के पुत्र चन्दन कुमार सिंह उर्फ बंटी, लक्ष्मीपुर निवासी नागा बीन, मांझी मियाँ पट्टी के कपड़ा दुकानदार अलाउद्दीन व जूता-चप्पल दुकानदार एवं शिक्षिका पति जावेद अली तथा मांझी दुर्गापुर निवासी गजाधर चौधरी की पत्नी शामिल हैं। उधर मांझी गढ़ बाजार निवासी तथा जनवितरण प्रणाली के दुकानदार बीरेन्द्र प्रसाद की ब्रेन हैमरेज की वजह से तथा मांझी बहोरन सिंह के टोला निवासी स्व जयप्रकाश सिंह की पत्नी अनिता कुंअर की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मांझी में कुल नौ लोगों की हुई मौत के बाद चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग