राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में कुल 134 लोगों के कोविड-19 की जांच की गई। जिनमें 10 लोग पॉजिटिव पाये गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह ने बताया कि लोगों की नामसाझी के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को अधिक से अधिक समय घर में बिताने और अनुशासित होकर लॉक डाउन का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों में हीं रह कर हीं समय व्यतीत करें। अति आवश्यक कार्य से हीं बाहर निकलें। तभी कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सकता है। जन-सहयोग से हीं हम इस महामारी पर काबू पा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग