राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण (रंजन श्रीवास्तव)। बिहार में जारी लॉकडाउन के दौरान भी कुछ लोग अनावश्यक सड़कों पर देखे जा रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी कई स्तर से इन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह पर वाहन जांच भी किए जा रहे हैं और लोगों को अनावश्यक सड़कों पर निकलने से मना किया जा रहा है। नहीं मानने वालों का चालान भी काटा जा रहा है। ऐसे में तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना होगा। तभी हम सभी मिलकर कोरोना का मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है। इसके चेन को तोड़ने के लिए हमसब को मिलकर पहल करना होगा। यह समझने की जरूरत है की सभी को सुरक्षित रखने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए जो जरूरी एहतियात बरतने के लिए बताया गया है उसका अनुपालन हर हाल में करें। क्योंकि यह संक्रमण वाली बीमारी है और यह संक्रमित व्यक्ति के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। ऐसे में साफ सफाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है और बिना काम के घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। इसके बावजूद भी अगर लोग नहीं मानते हैं तो कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वे टीका अवश्य लगाएं। निर्धारित स्थल पर पहुंचकर 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग निश्चित रूप से टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों की सूची बनवाई जा रही है जो अब तक टीका नहीं ले पाए हैं। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे लोगों को टीका के बारे में बताएं और प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोग टीका ले सकें और इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि 8 मई को प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर, मध्य विद्यालय रामपुर केशव, रामायण मोर लौवा आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-दो, प्राथमिक विद्यालय खराटी, टीकमपुर आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या- 83 तथा भट्टगाई मठ वार्ड संख्या- 3 में टीकाकरण कैंप लगाया गया है। सभी योग्य लाभुक अवश्य टीका लें। कोविड-19 के टीका का दोनों डोज लेने के बाद व्यक्ति सुरक्षित हो जाता है। इसलिए इसके संक्रमण से बचने के लिए टिका लेना निहायत ही आवश्यक है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग