पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें डुमरसन पंचायत के पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह समेत 230 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि शनिवार को पीएचसी के पोषक क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 230 व्यक्तियों को कोविड-19 का वैक्सीन लगया गया। वैक्सिनेशन के बाद पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने कहा कि सभी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें।कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा दवाई वैक्सीन ही है।उसके बाद बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों को झागदार साबुन से धोते रहें। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। समझदारी ही कोरोना से बचाव का मूल सिद्धांत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग