राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त दारोगा सहित दो लोगों से अज्ञात साईबर अपराधी तो ने फर्जीवाड़ा कर 91 हजार रुपए की निकासी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित दारोगा और एक अन्य युवक द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया है। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सेवानिवृत्त दारोगा भक्त राजेन्द्र मालाकार ने बताया है कि उनके मिर्जापुर के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में गलत तरीके से एटीएम कार्ड के जरिए 9बार अलग-अलग राशि की निकासी कर के कुल पचास हजार छः सौ रुपए की निकासी कर लिया गया है। जब वो बैंक गये और अपना पासबुक अपडेट किया तो इस अवैध निकासी का पता चला। वहीं दूसरी ओर मढ़ौरावासी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया है कि उनके मोबाइल पर कस्टमर केयर सेंटर से फोन आया था और बैंक से मिल रही सुविधा और हो रही असुविधा के बारे में पूछा गया। इसी बातचीत में मुझसे पांच अंको में से किसी एक को दबाने को कहा गया। जैसे ही मैंने अपने मोबाइल फोन पर एक अंक दबाया, वैसे ही मेरे एक्किस बैंक के खाते से दो बार में 25295 रुपये निवासी कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग