पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर शनिवार की शाम सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर बाजार के पास अनियंत्रित भारी वाहन की चपेट में आने से बचने के दौरान मोटरसाइकिल सवार सवार दो युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के चहपुरा गांव निवासी चन्दीप राय का 30 वर्षीय पुत्र नन्हक राय और शिवनाथ राय का 26 वर्षीय पुत्र नेही लाल राय के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहे थे कि अनियंत्रित भारी वाहन से बचने के दौरान गिर पड़े और घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायलों में नन्हक राय की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग