राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामनगर गांव स्थित फोरलेन रेलवे ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव की शिनाख्त भेल्दी थाना क्षेत्र के सिरसा बल्ली गांव निवासी परमहंस शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शर्मा के रूप में की गई. जिसके बाद पुलिस द्वारा इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. वहां मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.दूसरी घटना गौरा ओपी क्षेत्रांतर्गत रामपुर चंवर के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृत युवक जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के बभनईया गांव निवासी स्व रामाज्ञा राय का 30 वर्षीय पुत्र राजेश राय बताया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव का रहनेवाला उमेश शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र सूरज शर्मा बताया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची गौरा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से इसुआपुर की तरफ से नगरा के रास्ते गड़खा जा रहे थे. तभी रामपुर चंवर में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग