आशिफ खान। राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जिगना तिवारीटोला कचनार में शनिवार को एएसडीएम सह वरीय पदाधिकारी अरशी शाहीन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अर्चना, अंचलाधिकारी संगीता कुमारी द्वारा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लेने की अपील करते हुए जागरुक किया गया। इस अवसर पर एएसडीएम अर्शी शाहीन ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। कोविड संक्रमण से बचाव हेतू सभी लोगों को टीका लगाना बहुत ही जरुरी है। वहीं अंचलाधिकारी संगीता कुमारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतू टीका जरूर लें। साथ ही लॉकडाउन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सभी लोग पालन करें। बिना मास्क अपने घरों से बिल्कुल न निकलें। मौके पर उपस्थित एएसडीएम अरशी शाहीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना, अंचलाधिकारी संगीता कुमारी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उमेश राम, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड, वॉर रूम प्रभारी अभय कुमार, पंचायत सचिव अशोक कुमार मिश्रा, विकास मित्र गुड़िया कुमारी आदी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग