- लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलने का आरोप
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जारी लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलने के आरोप में शनिवार को स्थानीय एकमा नगर पंचायत बाजार में बीडीओ डॉ. कुन्दन व एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के द्वारा चार दुकानदारों के विरुद्ध आपदा अधिनियम 2005 के तहत अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान संतोष प्रसाद, शत्रुघ्न लाल प्रसाद, प्रदीप कुमार व सन्नी कुमार नामक चार दुकानदारों पर एक-एक हजार रुपये फाइन किया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी गई। वहीं एकमा थाना पुलिस द्वारा बेवजह बाजार में घूमने वालों पर डंडे चलाए गए। साथ ही दुर्गा स्थान के समीप वाहन जांच के दौरान कागजात व हेलमेट जांच के दौरान फाइल किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग