राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। विभागीय निर्देशानुसार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को 137 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड- 19 की रैपिड एंटीजन किट से जांच किया गया। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि कोविड -19 की जांच के दौरान लगुनी, रामपुर बिंदालाल, रसूलपुर, बोधा छपरा, बरवां, शोभन छपरा, नवादा, लालपुर, ताजपुर, वैद्यापुर बिशुनपुरा, हंसराजपुर व गोपाली के एक-एक जबकि एकमा, भरहोपुर व हेकाम गांव के दो-दो सहित कुल 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। सभी को आवश्यक दवाएं व जरूरी निर्देश के साथ अपने घरों में क्वारेंटाईन रहने के लिए भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग