राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/सारण। 45 वर्ष से ऊपर के लोगो के लिए विभिन्न पंचायतों में टीकाकरण कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा। बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि 5 मई से 8 मई तक विभिन्न पंचायतों में कैम्प लगाकर लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया। इन पंचायतों में टीका लेने से वंचित लोगो के लिए एक बार फिर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए पंचायतवार तिथि निर्धारित कर नोडल पदाधिकारी एवं सहायक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। निर्धारित तिथि के अनुसार 9 मई को बक़वा ,रसौली एवं महम्मदपुर जबकि 10 मई को कोंध,भोरहा और बसहिया पंचायत के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
इसी प्रकार 11 मई को बेलौर, टोटहा, जगतपुर व धेनुकी जबकि 12 मई को सतजोड़ा एवं चकिया पंचायत के लोगों को टीका लगाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग