राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय सहित प्रभारी महासचिव विनय मोहन, शिक्षक नेता कुमार अर्नज व प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में शिक्षा मंत्री के बयान पर धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है, जो सराहनीय पहल है। साथ ही शिक्षक नेताओं ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष से शिक्षकों सहित अन्य शिक्षा कर्मियों के 2021 के मूल्यांकन कार्य की पारिश्रमिक के भुगतान के संबंध में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आपके नेतृत्व में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल समय पूर्व प्रकाशित करके एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
लेकिन परीक्षाफल प्रकाशित होने के महीनों बाद भी मूल्यांकन कार्य में लगे हुए प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों सहित अन्य सहायक कर्मियों का अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा सका है। जबकि बहुत सारे शिक्षक कोरोना से संक्रमित होकर अपने घरों में या अस्पतालों में इलाजरत हैं। वहीं कुछ तो दिवंगत भी हो चुके हैं। उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता है। उक्त मामले में एमएलसी श्री पांडेय ने कहा है कि शिक्षा मंत्री बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश देने की कृपा करें। ताकि 2021 की परीक्षा मूल्यांकन के बकाए राशि का यथा शीध्र भुगतान हो सके। एतदर्थ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कोष में उक्त मद में राशि भी उपलब्ध है। इससे शिक्षकों को काफी राहत भी मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग