- मांगे नहीं मानने पर 15 मई से होम आइसोलेशन में जाएंगे आयुष चिकित्सक
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एएमएसए) व आरबीएस के राज्य संगठन के आह्वान पर आयुष चिकित्सकों की मानदेय वृद्धि, आयुष चिकित्सकों की बहाली, संविदा डॉक्टरों की सेवा स्थाई करने व सेवाकाल में मृत्यु होने पर स्थाई डॉक्टरों की तरह सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करने सहित अपने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में सारण जिला के आयुष चिकित्सक भी 10 से 12 मई तक काला बिल्ला लगाकर अपनी सेवाएं देंगे। इसकी जानकारी आयुष चिकित्सकों की एक ऑनलाइन बैठक के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा के चिकित्सा पदाधिकारी सह आयुष चिकित्सक डॉ. अमित कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि यदि सरकार फिर भी अगर संगठन की जायज मांगे नहीं मानती है, तो 15 मई से सभी आयुष चिकित्सक होम आइसोलेशन में जाने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही स्वास्थ्य विभाग व राज्य सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित सूचना सिविल सर्जन सारण को भी दी गई है। ऑनलाइन बैठक में आयुष चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह, डॉ. राजीव रंजन सिंह, डॉ. तरूण कुमार, डॉ. रामकृष्ण सिंह, डॉ. डीके सिंह डॉ. अशोक कुमार, डॉ शाहिद अली, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. सुधांशु पाण्डेय, डॉ. दुर्गा पांडेय, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. निशांत प्रभाकर, डॉ. रूपेश पांडेय, डॉ. धनंजय सिंह आदि ने शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग