राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना काल में लगें चिकित्सकों व कर्मियों को विधायक ने किया आभार व्यक्त

  • कहा चिकित्सक व कर्मी रात दिन कर रहे हैं मानव सेवा
राष्ट्रनायक न्यूज।
सारण/तरैया। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 कार्य में लाखों चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी रात दिन एक कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। कोरोना काल में इनकी जवाबदेही थोड़ी और बढ़ गई है और इस दौरान ये वास्तविक मानव सेवा कर रहे हैं। इसी प्रकार से प्रशासनिक पदाधिकारी भी दिन रात कार्य में लगे हैं। उक्त बातें तरैया विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहा कि ये सभी पदाधिकारी व कर्मचारी हमारे लिए अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात काम कर रहे हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं और इनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मानव धर्म का पालन कर कोविड-19 से लड़ने व निपटने के लिए प्रयासरत हैं और हम कोविड-19 के नियमों को नहीं मानने के लिए अड़े हैं। कुछ लोग टीका नहीं ले रहे तो कुछ लोग अफवाह फैलाने में लगे हैं। कुछ लोग अनावश्यक सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसा करने से हम कोरोना को हरा नहीं पाएंगे। विधायक श्री सिंह ने लोगो से अपील किया कि सभी लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवा लें। इसके सुरक्षा चक्र से हम सभी सुरक्षित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन भरपूर उपलब्ध है। द्वितीय चरण में 45 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों का टीकाकरण का कार्य चलाया जा रहा है। आपसे प्रार्थना है कि टीका का उपयोग करें और अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें। आज पूरे देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में हमारे तरैया विधानसभा क्षेत्र में भी कोविड-19 का कार्य चल रहा है। आपसे आग्रह है आप अपने नजदीक के केंद्र पर जाकर कोविड-19 टीका का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। आप सजग रहें सतर्क रहें। क्योंकि समाज के अंदर कुछ लोग गलत ढंग से प्रचार कर रहे हैं। अनेकों प्रकार की अफवाहें फैलायी जा रही है। उससे सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार द्वारा लगाए जा रहे टीका का उपयोग करें। अपने परिवार के सदस्य व आस पास के लोग जिनका 45 वर्ष से अधिक उम्र हो गया है उन्हें केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें।