राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार निवासी व रसूलपुर से एक हिन्दी दैनिक अखबार दैनिक जागरण के संवाददाता देव कुमार शर्मा के पिता हिरालाल शर्मा की मौत गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण के चलते हो गई। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत सेमरिया घाट स्थित सरयू नदी के तट पर शुक्रवार को संपन्न हुआ। जहां पत्रकार देवकुमार शर्मा के पिता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। यहां बता दें कि बुधवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट में उक्त पत्रकार के पिता की रिपोर्ट कोरोना
पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाएं व निर्देश देकर होम क्वारंटाइन में भेजा गया था। जिसके बाद एकमा प्रखंड के परसागढ़ बाजार के बाबा प्रसादी नाथ मोड़ के समीप स्थित आवास पर होम क्वारेंटाईन में उपचार चल रहा था। पत्रकार श्री शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन के बाद शुक्रवार की सुबह सीएचसी के डॉ. अमित कुमार तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा व थानाध्यक्ष राजेश चौधरी की मदद से आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद सदर अस्पताल छपरा से एंबुलेंस पहुंचने के बाद पीपीई किट पहनकर शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
Attachments area


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग