पटना। बिहार में 18+ वालों युवकों के लिए कोविड-19 के टीकाकरण की शुरूआत रविवार से लगभग शुरू हाे रहीं है। इसके लिए अधिकारियों की टीम वैक्सीनेशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारी कर रही है। अब तक जो निर्णय लिया गया है, उसके मुताबिक रविवार से प्रदेश के कुल 3168 वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण होगा। इसमें जिले के सभी PHC को शामिल किया गया है। शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में 18 से 44 वालों को अब कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। लाभार्थी PHC से ऊपर के किसी भी सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
यदि आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं है तो नहीं होगा वैक्सीनेशन का कार्य
18+वालों को टीका लेने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के साथ उन्हें स्लॉट के साथ वैक्सीनेशन की साइट को भी चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने और साइट के साथ स्लॉट को लॉक करने के बाद लाभार्थी को 4 अंकों की जो OTP यानी सिक्योरिटी कोड मिलेगी, उसी के आधार पर सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
बिना 4 अंकों का कोड दिए नहीं लग पाएगा आपका कोविड-19 का टीका
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी कई अड़चनों को दूर करने और नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए, Co-Win पोर्टल के कोविन एप्लीकेशन में 4 अंकों वाला सिक्योरिटी कोड शुरू करने का फैसला किया है। शनिवार से ही पोर्टल में यह व्यवस्था बना दी गई है। अब पहले पुष्टि की जाएगी कि टीका के लिए आया व्यक्ति पात्र है या नहीं, इसके बाद उससे टीका लगाने के पहले 4 अंकों वाला सिक्योरिटी कोड पूछा जाएगा। उसके बाद उस अंक को Co-Win सिस्टम में दर्ज कर दिया जाएगा। यह नया फीचर केवल उन लोगों के लिए लागू होगा, जिन्होंने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कोड बुकिंग के बाद लाभार्थी को SMS के जरिए भेजा जाएगा।
सेंटर पर जाने से पहले यह जान लें आपके लिए होगा फायदेमंद
लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन स्लिप, अपना पंजीकृत मोबाइल, जिस पर SMS आया है, उसे अपने साथ रखें, ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आने पाए। चार अंकों वाले सिक्योरिटी कोड को भी सुरक्षित रखें। सिक्योरिटी कोड को टीका लगाने वाले या कोड की पुष्टिकरण करने वाले को टीका लगाने से पहले बता दें। यह कोड डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने के लिए भी जरूरी है, जो टीका लगने के बाद दिया जाता है। वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को एक मैसेज आएगा, जो इस बात का प्रमाण होगा कि टीकाकरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और डिजिटल प्रमाण पत्र बन गया है। अगर किसी को SMS नहीं मिलता, तो उसे संबंधित टीकाकरण केंद्र से संपर्क करना होगा।
बिहार में कुल 3168 साइट पर होगा वैक्सीनेशन का कार्य
बिहार में 3168 साइट पर रविवार से वैक्सीनेशन होगा। इसमें PHC तक के हॉस्पिटल को शामिल किया गया है। पटना में वैक्सीनेशन के लिए 145 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 101 ग्रामीण हैं और 44 अर्बन हैं। रविवार को सेंटर और बढ़ाए जा सकते हैं, इसके लिए विभाग का मंथन जारी है।
ऐसे कर सकते हैं आप 18+ के सभी युवक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- कोविन के साथ आरोग्य सेतु और उमंग एप से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- पहले कोविन वेबसाइट पर जाना होगा और अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
- संबंधित मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालते ही पेज खुल जाएगा।
- पहले आपको 4 प्रकार की जानकारी देनी होगी।
- फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, उम्र और जेंडर की जानकारी भरनी होगी।
- इसी क्रम में आप वैक्सीनेशन की साइट और समय खुद से तय कर सकते हैं।
- उम्र के लिए आपको आधार कार्ड या इससे जुड़ा अन्य प्रमाण पत्र देना होगा।
- अगर आप रजिस्ट्रेशन पहले कर चुके हैं तो उसमें फिर से सेशन और साइट सेलेक्ट कर दें ।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आप रहें सावधान
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक रसीद दिखेगी, जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है। इसे वैक्सीनेशन के समय साथ लेकर जाना है और साइट पर इसकी एंट्री होते ही आपको वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए स्पॉट पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ID और उम्र को लेकर संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके बाद ही वैक्सीनेशन काउंटर पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग