जलालपुर में अज्ञात युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
अखिलेश्वर पांडेय
जलालपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के पास तालाब के किनारे से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव देखने के बाद हो-हल्ला किया तथा इसकी सूचना जलालपुर थाना को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना दिख रहा था, उससे बदबू भी आ रही थी। मृतक हाफ पैंट व सफेद कपड़ा पहना था जबकि उसके हाथ में घड़ी भी थी। बाद में पहुंची जलालपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव का बताया गया है। शव मिलने की खबर पर उसके परिजनों ने आकर उसकी पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमार श्रीवास्तव के रुप मे की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग