अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध मारा टक्कर, घायल
मशरक(सारण)। राजापट्टी-महम्मदपुर हाइवे सड़क पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर घोघाड़ी नदी पुल के पास महम्मदपुर के तरफ से आ रही हाइवा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गश्ती दल की मदद से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी स्व रामपुजन तिवारी के पचास वर्षीय पुत्र मुन्ना तिवारी के रूप में हुई है। पीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने वृद्ध की गंभीर हालत में बेहतर इलाज के छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग