पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी का रविवार को बिहार विधानसभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 जांच व वैक्सीनेशन में लगे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य से विधायक संतुष्ट हुए तथा इनके कार्यों के लिए पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान आज चिकित्सक धरती के भगवान के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौर में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासनिक सहयोग के बदौलत ही कोरोना महामारी से जंग जीता जा सकता है। वही निरीक्षण के दौरान पीएचसी में तितर बितर परे इंजेक्शन रुई देख विधायक ने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा अस्पताल में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मियों को नियमित अस्पताल परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छ व सुंदर बनाने का आग्रह किया।वही उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि कोरोना वैक्सीन जरूर लें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन लें और कोशिश करें की आपके आसपास जो भी वैक्सीन नही लिएं हैं उनकी मदद करें कि वे भी जरूर वैक्सीन लें।वही उन्होंने वैक्सीनेशन में युवाओं की जागृति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप,स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग