पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार को सरकार द्वारा 18 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई।शाम तक 260 युवाओं ने वैक्सीन लगवाया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश मौजूद रहें। वैक्सिनेशन पूर्णतः आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दिया जा रहा है। रविवार की सुबह ही युवाओं की भीड़ पीएचसी में लग गई जिसके लिए पीएचसी में चार काउंटर पर तैनात एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी रजिस्ट्रेशन में चयनित युवाओं को वैक्सीन दिया। वैक्सीन के लिए पहुंचे युवाओं का रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए कार्यपालक सहायकों की टीम भी तैनात की गई। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि रविवार से सरकार द्वारा 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को वैक्सीन देने की प्रकिया शुरू कर दी गई जिसमें को वैक्सीन दी गई। मौके पर उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें। वैक्सिंग लेने के लिए आपकों आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है और फिर समय और अपनी बारी आने पर पीएचसी पहुंच जांच पड़ताल के बाद वैक्सीन दी जा रही है जो कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।सभी मास्क का इस्तेमाल करें। किसी भी प्रकार की वस्तुओं को छूने के बाद हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें या साबुन से हाथ को धोते रहें। भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाएं और हो सकें तों सभी को जागरूक करें। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएचसी में 260 लोगों को वैक्सीन दिया गया। रविवार से 18 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीन देने के लिए विशेष तैयारी की गई थी जिसमें सभी को सहूलियत से वैक्सीन दी गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग