राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा के बनियापुर में दो लोगों की गला रेत कर अपराधियों ने किया निर्मम हत्या, परिजनों का रो कर हुआ बुरा हाल, जांच में जुटी सारण पुलिस

राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया नहर पुल के समीप दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी तब हुई जब रविवार को दोपहर बाद स्थानीय बच्चे बगल के ही बगीचे में आम चुनने गए थे। जहाँ एका- एक किसी बच्चें की नजर सुनसान जगह पर खड़ी साइकल पर पड़ी।जब बच्चे साइकल के पास पहुँचे तो दो व्यक्ति अचेत पड़े थे। जिनकी हत्या गला रेतकर की गई थी। वही आसपास में काफी मात्रा में खून के धब्बे थे।इस तरह की घटना को देख बच्चें शोर मचाने लगे। जहाँ देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में मझवलिया निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद उर्फ दिलीप प्रसाद बताए जाते है। जिनकी पुछरी बाजार पर चाय-पकौड़े की दुकान है। वही दूसरा मृत व्यक्ति बगल के ही गांव हरिहरपुर निवासी 50 वर्षीय निजामुदीन मंसूरी बताए जाते है। जो फेरी लगाकर छाता वगैरह बनाते थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बनियापुर थाने को दी गई है। जिसके बाद बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सहाजितपुर थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार एवं जलालपुर तथा जनता बाजार सहित चार थानों की पुलिस पहुँच गई। जहाँ पुलिस द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। बताया जाता है कि नहर पुल के समीप ही गंडक विभाग का एक जीर्णशीर्ण कमरा है। जिसमे दोनों व्यक्तियों का शव पड़ा हुआ था। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या बीती रात की गई है। क्योंकि दिन के समय मे कोई न कोई व्यक्ति उस रास्ते से आता-जाता रहता है। मृतक काफी गरीब परिवार के बताए जाते है। जो मेहनत मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का भरण- पोषण करते थे।घटना के कारणों की स्पष्ठ जानकारी नही मिल सकी है। वही घटना को लेकर आसपास के लोग काफी आक्रोशित दिख रहे थें।