राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पहले दिन 18 वर्ष से ऊपर के 300 लोगों को लगी वैक्सीन

राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक/सारण। मशरक पीएचसी में काउंटर लगाकर युवाओं को वैक्सीन दिया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग  के लिए तीन काउंटर पर 6 नर्स एव 5 कार्यपालक सहायक लगाए गए। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा  पुलिस को सूचना दी गई। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, पीएचसी प्रभारी अनन्त नारायण कश्यप, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, स्वास्थ प्रबंधक परवेज रजा, डाटा अधिकारी प्रियांशु, प्रखण्ड कर्मी अरुण  कुमार पाठक  ने वैक्सीन लेने पहुँचे लोगों की भीड़ को समझाकर पंक्ति में खड़ा करा सबको मोबाइल में अपना अपना टाइमिंग देख वैक्सिन लेने काउंटर पर एक एक करके जाने का सुझाव दिया फिर स्थिति से सामान्य हुई। काउंटर पर खड़े युवक एवं युवती वैक्सीन लेने को लेकर काफी उत्साहित  दीखे वैक्सिनेशन के लिए 300 व्यक्ति का लक्ष्य निर्धारित होने की बात स्वास्थ प्रबंधक परवेज रजा ने बताया। पहले दिन शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। प्रबंधक ने बताया कि इस आयु वर्ग के वैक्सिनेशन को लेकर रविवार एवं सोमवार दो दिन तक 45 वर्ष से ऊपर के लोगो का वैक्सिनेशन बन्द रहेगा। भीड़ को देखते हुए वैक्सिनेशन काउंटर  बढाने को लेकर अभी कोई सूचना जिला से नही होने की बताई। सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने पीएचसी में वैक्सीनेशन का जायजा दोपहर बाद किया।