राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के सिरमी गांव निवासी 50 वर्षीय द्वारिका साह रविवार को कोरोना से जंग हार गए और उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें करीब तीन-चार दिन से खांसी व बुखार के लक्षण थे। कुछ दवाइयां ले रहे थे। परिजनों ने उन्हें सलाह दिया कि आप कोरोना की जांच करा लीजिये। इस बीच शनिवार को रेफरल अस्पताल में एंटीजन किट से उनका कोरोना का जांच हुआ जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल से उन्हें कुछ दवा देकर घर में आइसोलेट रहने को कहा गया था। रविवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाए जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके दाह संस्कार के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीटी किट उपलब्ध कराया गया और आधा दर्जन परिजन पूरे सुरक्षा के साथ उनका दाह संस्कार किए। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी शारदा देवी, पुत्र राजू कुमार, राजन कुमार, रवि शेखर कुमार तथा पुत्री शिखा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। बुद्धिजीवियों ने उनके परिजनों को भी कोरोना की जांच करा लेने का सलाह दिया है। देहाती क्षेत्र में लोग अब भी लापरवाही कर रहे हैं। समय से जांच नहीं करा रहे हैं। इसके अलावे वे कोरोना गाइड लाइन का सही ढंग से पालन भी नहीं कर रहे हैं। लॉक डाउन के बावजूद शादी समारोह में खुलेआम गाइड लाइन का उल्लंघन हो रहा है। लोग इस वैश्विक महामारी के अक्रामकता को नहीं समझ रहे हैं। और काल के गाल में समा रहें हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वे इसके भयावहता को समझें व घरों में रहें, और सुरक्षित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग