- प्रतिनियुक्त हैं पदाधिकारी, पर नहीं हो रही निगरानी
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामले और संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने के बाद संक्रमण के विस्तार के रोकथाम के लिए संक्रमित स्थल के आसपास वाले एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को बांस-बल्लो से घेरकर कोविड-19 प्रतिबंधित क्षेत्र बनाकर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अब तक तरैया में कुल 10 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए हैं। सभी कंटेन्मेंट जोन के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को बांस-बल्लों से घेरकर सील कर दिया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी प्रकार के आवगम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन आलम यह हैं कि तरैया में अधिकतर कंटेन्मेंट जोन में सख्ती से पालन नहीं हो रहा है और न ही वहां पर किसी प्रकार की निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिससे संक्रमण विस्तार का खतरा और बढ़ गया है। गवन्द्री, पचरौड़, शती स्थान, समेत अन्य जगहों पर बनाए गए कंटेन्मेंट जोन के एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट में लगें बांस बल्लों को तोड़ कर लोग आसानी से आवगम कर रहें हैं। कंटेन्मेंट जोन में बेरोकटोक गाड़ियों का आवागमन हो रही हैं। जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। अधिकतर स्थलों पर कोई भी पदाधिकारी निगरानी करते नजर नहीं आए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कंटेन्मेंट बनाए जाने के पहले दिन स्थानीय चौकीदार और कुछ कर्मचारी वहां दिन भर रहे। लेकिन अगले दिन से वह सभी लोग गायब हैं। लोग बेधड़क प्रतिबंधित क्षेत्र में आ-जा रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर तरैया सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई की सभी प्रतिबंधित स्थल के एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट में बांस बल्लों से घेर कर सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। अगर वे लोग अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं तो उन पर निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग